Date
05-Jun-2017 to 05-Jun-2017
Location
Muzaffarpur, Bihar
Format
Local

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर को कचरे से मुक्त रखने एवं गीले तथा सूखे कचरे के सही निपटान को लेकर शुरू किये गए स्वच्छता अभियान के तीसरे चरण में बुधवार 15 जून को जुब्बा साहनी पार्क परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया| अभियान का आयोजन प्रिया संस्था की ओर से मुजफ्फरपुर नगर निगम के सहयोग से किया गया| अभियान अंतर्गत आम जनता को घर पर कचरे का सही निपटान किस तरह से किया जाये | इस सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी कचरा के अलग अलग प्रकारों का विस्तृत विवरण आम जनता को दिया गया तथा उन्हें यह भी जानकारी दी गयी किए कौन से कचरे को किस रंग के डब्बे में डाला जाएप् अभियान में 150 से भी अधिक लोगों  ने हस्ताक्षर कर हरी नीली स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी देने की भी शपथ ली| गौरतलब है किए अभियान के पहले एवं द्वितीय चरण में वार्ड क्रमांक 1.5 तथा 49.45 में स्वच्छता जागरूकता रैली निकली गयीए जिसमें आम जनता के साथ मुजफ्फरपुर शहर के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया|

कचरा प्रबंधन को लेकर आमजनता में जागरूकता लाने के लिए अलग अलग खेलों के माध्यम से उन्हें कचरा रखने का सही डब्बा बताया गया| इस दौरान कचरे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावए कचरे से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण कचरा प्रबंधन के लाभ जैसे अलग अलग मुद्दों पर भी आम जनता के साथ चर्चा की गयी| अभियान के दौरान उपस्थित जन समूह के कचरा प्रबंधन को लेकर सवालों एवं संदेहों का निष्पादन भी किया गया| घर पर ही किस तरह कम्पोस्ट बनाकर गीले कचरे का निष्पादन किया जा सकता हैए इस बारे में अभी आम जनता के साथ चर्चा की गयी|

 
हस्ताक्षर अभियान में हिस्सेदारी लेने आया जनसमूह
 
हस्ताक्षर कर कचरा प्रबंधन की शपथ लेते लोग
     
 
हस्ताक्षर अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन के
गुर सीखते नन्हे साथी
 
हस्ताक्षर अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन के
सम्बन्ध में जानकारी लेते लोग
     

हस्ताक्षर अभियान में पैम्फलेट के माध्यम से कचरा
प्रबंधन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते युवा
   
कचरा प्रबंधन को लेकर हस्ताक्षर