Date
19-Jan-2018 to 20-Jan-2018
Location
पी.एच.सी. मोकलसर
Format
Local

प्रिया के प्रयासो से पुनर्गठित हुई वी.एच.एस.डब्ल्यू.एन.सी. के पदाधिकारियो एवं सदस्यो को समिति के बारे में जानकारी देना, समिति के द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताना एवं ग्राम स्वास्थ्य योजना निर्माण में समिति का योगदान के बारे में जानकारी देना।

पी.एच.सी. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सभी संभागियो को बताया गया कि इस समिति के माध्यम से हम गांव की विकास योजना में अभूतपूर्व योगदान दे सकते है। साथ ही इस समिति के माध्यम से वंचित, पिछडे लोगो को तथा लाभार्थियो को लाभ दिला सकते है।