Date
29-Jun-2017 to 29-Jun-2017
Location
मुजफ्फरपुर
Format
Local

प्रिया एवं यूरोपियन यूनियन के साझा प्रयासों से संचालित कार्यक्रम "सक्रिय नागरिक क्रियाशील शहर" अंतर्गत बस्ती विकास समिति के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 29 जून 2017 को किया गया है| प्रशिक्षण सत्र में शहर के 5 अलग अलग बस्तियों के बस्ती विकास समिति के सदस्य भाग लेंगे गौरतलब है कि "सक्रिय नागरिक क्रियाशील शहर" अंतर्गत विकास कार्यों में शहरी गरीबों की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के सभी 105 अनियमित बस्तियों में "बस्ती विकास समिति" का गठन किया जा रहा है| समय समय पर समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण का उद्देश्य उनमें जागरूकता लाना तथा समूह विकास की भावना पर जोर देना है|

प्रशिक्षण सत्र के दौरान समिति के सदस्यों के साथ बस्ती विकास समिति के महत्व एवं उसके कर्तव्य एवं जिम्मेदारियांए सामुदायिक स्वच्छता में बस्ती विकास समिति की भूमिकाए सामाजिक अधिकार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी|