Date 14-Jun-2017 to 14-Jun-2017 |
Location Muzaffarpur, Bihar |
Format Local |
5 जून 2017 विश्व पर्यावरण दिवस पर यूरोपियन यूनियन के सहयोग से संचालित एवं प्रिया संस्था द्वारा क्रियान्वित "सक्रिय नागरिक-क्रियाशील शहर" कार्यक्रम अंतर्गत कचरा प्रबंधन को लेकर शहर व्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है| मुजफ्फरपुर शहर में यह आयोजन नगर निगम एवं प्रिया संस्था के सम्मिलित प्रयास से शुरू किया गया है जिसमें अलग .अलग चरणों में शहर के सभी 49 वार्डों को अभियान में सम्मिलित किया जायेगा | अभियान का मुख्य उद्देश्य घरेलू स्तर पर कचरे का अलगाव तथा कचरा प्रबंधन के अलग-अलग पहलुओं पर आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है| जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण 14 जून 2017 को प्रारंभ होगाए जिसमे वार्ड 45 से 49 को सम्मिलित किया गया है | इसके अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी | रैली में इन सभी वार्ड के निवासी कचरा प्रबंधन से जुड़े अलग अलग पहलुओं पर पैम्फलेटए नारों इत्यादि के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करेंगे | रैली समाप्ति पर पर्यावरण पर कचरे से पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव घरेलू स्तर पर कचरा अलगाव कचरा प्रसंस्करण इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी |
कार्यक्रम के द्वतीय चरण का उद्घाटन श्री सुरेश कुमार महापौर मुज नगर निगमए उप महापौर श्री मानमर्दन शुक्लाए श्री रमेश प्रसाद रंजनए नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर एवं श्री रविश चन्द्र वर्मा नगर प्रबंधकए नगर निगमए मुजफ्फरपुर द्वारा किया जाएगा | इस अभियान के द्वितीय चरण में विभिन्न वार्डों के नागरिक मुजफ्फरपुर नगर निगम के अधिकारी व सफाई कर्मचारी प्रिया संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी व अन्य लोग ब्लू . ग्रीन शपथ भी लेंगे |